फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New prisoners of Central Jail will now be quarantined for 21 days

सेंट्रल जेल के नए कैदी अब 21 दिन तक किए जाएंगे क्वारंटीन

Mon, 06 Apr 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
New prisoners of Central Jail will now be quarantined for 21 days
Jail - फोटो : अमर उजाला
नैनी जेल पहुंचने वाले नए कैदियों को 14 दिन के बजाय 21 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। यह निर्देश सोमवार रात में जेल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दिए। अधिकारियों की टीम करीब एक घंटे तक जेल के अंदर रही और हर सर्किल में जाकर निरीक्षण किया एवं कैदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। 
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ सेंट्रल जेल में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आकस्मिक निरीक्षण। इस दौरान कैदियों के खाने पीने से लेकर रहने तक की व्यवस्था का जायजा लिया। कोरोना से बचाव हेतु किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। जेल के अंदर बैरक नंबर चार में रहने वाले खूंखार अपराधियों की बैरक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नए कैदियों की 14 दिन की क्वारंटीन अवधि डीएम और एसएसपी ने और बढ़ाने को कहा। जिस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचीबी सिंह ने अब नए कैदियों को 21 दिन तक जेल के अंदर क्वारंटीन करने का आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम प्रशासन, सीओ करछना आशुतोष तिवारी, एएसपी ट्रेनी अनिल यादव समेत कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed