फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Moon was released to silent water

मौनी अमावस्या के लिए छोड़ा गया जल

Wed, 03 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आने वाले स्नानार्थियों को संगम और अन्य घाटों पर पर्याप्त जल मिलेगा। डीएम संजय कुमार का दावा है कि नरौरा से छोड़ा गया जल कानपुर में रोका गया था। वहां से भी जल छोड़ दिया गया है, जो छह फरवरी को शाम तक इलाहाबाद पहुंचेगा। उनका कहना है कि जल की उपलब्धता और उसकी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान पर्व आठ फरवरी को है। मंगलवार को मेले से जुड़े अफसरों के साथ बैठक करते हुए डीएम संजय कुमार ने निर्देश दिए कि छह फरवरी से संगम नोज पर भिक्षुओं और दुकानदारों के बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। संबंधित अफसर इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। सात फरवरी को दोपहर 12 बजे से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। डीएम ने मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज का स्नान घाट लंबा होने के कारण उसे छह सेक्टरों हमें बांटने औ प्रत्येक सेक्टर में पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए ताकि स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। 

विज्ञापन

उन्होंने संगम घाट से लगभग 1000 फीट तक का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त रखने, घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए स्थापित चेजिंग रूम को सुव्यवस्थित करने और और सभी घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत डीपवाटर बैरीकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ को पूरे मेला क्षेत्र में 25 एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को मेला क्षेत्र में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने संभावना जताई कि सोमवार के दिन मौनी अमावस्या का स्नान होने के कारण एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में हर व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त-दुरस्त रखा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी हुई तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसपी केएस इमैनुएल, एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता, पूर्व एडीएम एसके शर्मा, पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी पद्माकर सिंह, मेलाधिकारी हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed