फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New division will be opened in PWD for the first time for Mahakumbh, proposal to the government

Prayagraj : महाकुंभ के लिए पहली बार पीडब्ल्यूडी में खुलेगा नया डिवीजन, शासन को प्रस्ताव

Sat, 18 May 2024 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 May 2024 02:33 PM IST
सार

महाकुंभ-2025 के लिए नया डिवीजन स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। हाल में ही प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में अफसरों की उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने नए डिवीजन की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
New division will be opened in PWD for the first time for Mahakumbh, proposal to the government
लोक निर्माण विभाग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के लिए सरकार पीडब्ल्यूडी में नया डिवीजन खोलेगी। इसके लिए नोडल अफसर की भी तैनाती की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। निर्माण खंड-चार के पास जिले की सड़कों के निर्माण के अलावा अन्य कार्यों की अधिकता की वजह से यह निर्णय लिया गया है। जल्द नए डिवीजन की स्थापना के संकेत मिले हैं। इससे पहले निर्माण खंड चार के पास ही मेला डिवीजन का काम था।

विज्ञापन

महाकुंभ-2025 के लिए नया डिवीजन स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। हाल में ही प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में अफसरों की उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने नए डिवीजन की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वह इस संबंध में जल्द प्रस्ताव बनाकर शासन को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


इसके अलावा चार हजार हेक्टेयर में बसने वाले महाकुंभ में गंगा पर स्थापित होने वाले 30 पांटून पुलों के निर्माण के लिए साल स्लीपर और साल एजिंग की खरीद के लिए दर निर्धारण के लिए एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया।मेलाधिकारी के मार्गदर्शन में गठित की जाने वाली इस कमेटी में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के अलावा वन निगमों के अधिकारियों को शामिल करने के लिए कहा गया। इसके अलावा मेला क्षेत्र में बनने वाले पांटून और चकर्ड प्लेटों के अनुरक्षण के साथ ही पार्किंग और साइनेज के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के मार्गों पर बनेंगे थीमबेस बहुभाषी साइनेज, धर्मार्थ कार्य विभाग से ली जाएगी मदद

मेला क्षेत्र में इस बार बहुभाषी साइनेज लगाए जाएंगे। अफसरों ने बताया कि साइनेज के लिए लोक निर्माण विभाग के पास को अलग से मद आवंटित नहीं है। ऐसे में साइनेज मार्ग का ही हिस्सा होता है या फिर रोड सेफ्टी के मद से साइनेज लगाए जाते हैं। यह निर्देश दिए गए कि साइनेज के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए,ताकि इसके लिए धर्मार्थ कार्य विभाग या अन्य किसी विभाग से धन स्वीकृत कराया जा सके। साथ ही साइनेज की थीम पर भी काम करने के लिए कहा गया।

देश के सभी वन निगमों को साल स्लीपर खरीद में प्रतिभाग का मिलेगा अवसर

साल स्लीपर खरीद के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए लिमिटेड टेंडर कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कहा गया है कि ऐसी प्रक्रिया अपनाई जाए, जिसमें देश के सभी वन निगमों को प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके। इसके लिए मेलाधिकारी और मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी की ओर से देश के सभी वन निगमों के साथ पत्राचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed