फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up News: Neurosurgeon Father Inspires Daughter With Joint Neet Success Both Score 89%

उपलब्धि: बेटी को प्रेरित करने के लिए न्यूरोसर्जन पिता ने साथ में दी नीट, दोनों हुए पास; डॉक्टर के 89 फीसदी...

Thu, 19 Oct 2023 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

बेटी को प्रेरित करने के लिए न्यूरोसर्जन पिता ने उसके साथ में नीट की परीक्षा दी। दोनों ने परीक्षा पास कर ली। डॉक्टर ने 89 तो बेटी को 90 फीसदी अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
Up News: Neurosurgeon Father Inspires Daughter With Joint Neet Success Both Score 89%
बेटी और पिता ने साथ दी नीट की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान ने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए 49 वर्ष की उम्र में नीट की परीक्षा दे डाली। सुखद बात यह रही कि पिता और बेटी दोनों ने ही नीट को पास कर लिया। बेटी ने पिता से एक फीसदी ज्यादा अंक हासिल किए।
विज्ञापन


डॉ. खेतान बताते हैं, वह अपनी बेटी को नीट में सफल देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने खुद भी उसके साथ तैयारी की। बेटी के साथ फॉर्म भरा। फिर बाकयदा 2023 में एग्जाम भी दिया। डॉ. खेतान ने 1992 में सीपीएमटी पास की थी। 
विज्ञापन


30 वर्षों के बाद बेटी मिताली को भी डॉक्टर बनाने का सपना साकार करने में जुट गए। जून में जब रिजल्ट आया तो बेटी मिताली को 90 फीसदी अंक मिले, जबकि डॉक्टर खेतान को 89 फीसदी। उन्होंने मिताली को जुलाई में कर्नाटक के मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से हारकर भी जीत गए डॉ. खेतान
डॉ. खेतान बताते हैं कि नीट की तैयारी के दौरान ओपीडी में नियमित रूप से बैठा। इसके बाद जो समय मिला, उस दौरान पढ़ाई कर लेता था। घर में बेटी के साथ होड़ लगी रहती थी कि कौन ज्यादा पढ़ाई करे। घरेलू स्पर्धा के कारण बेटी ने ज्यादा मेहनत की और नतीजा यह हुआ कि नीट में उसने मुझसे ज्यादा नंबर हासिल कर लिए। इस हार में जो सुख मिला, उसे बयां करना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed