फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nets will be installed across deep barricading on deep ghats in Sangam area

Prayagraj : संगम क्षेत्र में गहराई वाले घाटों पर डीप बैरिकेडिंग के पार लगाई जाएगी जाल

Thu, 20 Mar 2025 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

संगम क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे को राेकने के लिए अब डीप बैरिकेडिंग के पार जाल लगाई जाएगी। पिछले दिनों संगम नहाने आए श्रद्धालुओं की यमुना नदी में डूबने की वजह से यह फैसला लिया गया। ताकि लोगों को डीप बैरिकेडिंग के पार जाने से रोका जा सके।

विज्ञापन
Nets will be installed across deep barricading on deep ghats in Sangam area
संगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे को राेकने के लिए अब डीप बैरिकेडिंग के पार जाल लगाई जाएगी। पिछले दिनों संगम नहाने आए श्रद्धालुओं की यमुना नदी में डूबने की वजह से यह फैसला लिया गया। ताकि लोगों को डीप बैरिकेडिंग के पार जाने से रोका जा सके।

विज्ञापन

महाकुंभ के बाद भी हर रोज सैकड़ाें की संख्या में स्नानार्थी संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अब घाटों पर जल पुलिस कर्मियों की भी संख्या कम हो गई है। ऐसे में स्नान करने आ रहे लोगों को हादसे से बचाने में मुश्किल हो रही है। संगम क्षेत्र में लगे डीप बैरिकेडिंग के अंदर पानी बहुत कम हो गया है। इसलिए लोग बैरिकेडिंग को पार कर नहाने की कोशिश करने लगते हैं, जिसकी वजह से लोग हादसे के शिकार हो जा रहे हैं। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि यमुना नदी में लगे डीप बैरिकेडिंग को पार करते ही करीब 20 फीट की गहराई है।

विज्ञापन


नहाने आने वाले लोगों को बैरिकेडिंग पार करने के लिए मना किया जाता है लेकिन फिर भी कुछ लोग उसे पार कर नहाने लगते हैं। पुलिस फोर्स कम होने की वजह से सभी जगह निगरानी नहीं हो पा रही है। इसलिए पिछले दिनों हुए हादसों को देखते हुए गहराई वाले घाटों के बैरिकेडिंग के पीछे जाल लगाने की तैयारी की जा रही है। ताकि लोगों को डूबने से बचाया जा सके। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत हो गई है। बहुत जल्द जाल को लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed