फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nephew kidnapped and killed an elderly woman for jewelery worth 25 lakhs, took her dead body to Soraon and buried her

भतीजे ने 25 लाख के गहनों के लिए बुजुर्ग महिला की अगवा कर की हत्या, सोरांव में ले जाकर दफना दी लाश

Fri, 27 Aug 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 11:05 PM IST
सार

कटरा के मछली बाजार में रहने वाली विद्यावती के पति गणेश प्रसाद वैश्य का निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे हैं लेकिन तीनों अलग-अलग रहते हैं। विद्यावती मछली बाजार मोहल्ले में स्थित मकान में नीचे रहती थीं।

विज्ञापन
Nephew kidnapped and killed an elderly woman for jewelery worth 25 lakhs, took her dead body to Soraon and buried her
कत्ल

विस्तार

इंसानियत को तार-तार करने वाली एक घटना में पुराना कटरा निवासी 70 वर्षीय विद्यावती गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव सोरांव के हादीगंज में ले जाकर दफन कर दिया गया। आरोप है कि 25 लाख रुपये के गहनों के लिए इस वारदात को विद्यावती के भतीजे ने ही अपने तीन साथियों संग मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


कटरा के मछली बाजार में रहने वाली विद्यावती के पति गणेश प्रसाद वैश्य का निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे हैं लेकिन तीनों अलग-अलग रहते हैं। विद्यावती मछली बाजार मोहल्ले में स्थित मकान में नीचे रहती थीं। जबकि ऊपरी तल पर उनके पट्टीदार के बेटे रहते हैं। वह अकेले ही घर में रहा करती थीं। 17 अगस्त को संदिग्ध हालात में वह गायब हो गईं। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो अगले दिन 18 अगस्त को बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि रिश्ते में भतीजा लगने वाला एक युवक  बुजुर्ग महिला के घर अक्सर आया जाया करता था।

विज्ञापन

Nephew kidnapped and killed an elderly woman for jewelery worth 25 lakhs, took her dead body to Soraon and buried her
हत्या - फोटो : DEMO Pics
वह उनकी देखभाल के साथ ही छोटे-मोटे काम भी कर दिया करता था। जिसके बाद पुलिस ने कटरा निवासी इस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी के तीन दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार देर शाम सोरांव के हादीगंज से महिला का शव बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दफना दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि मामले में पुलिस देर रात तक कोई जानकारी देने से बचती रही। हालांकि एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed