{"_id":"5e24aa1b8ebc3e8d3e2f8e28","slug":"neighbors-barged-into-the-house-and-vandalized-in-a-marriage-dispute-allahabad-news-ald2661833128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कराने के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कराने के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
बाघराय के देवरपट्टी में मारपीट के दौरान घर में की गई तोडफ़ोड़।
- फोटो : PRATAPGARH
शादी कराने के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ की गई। आसपास के लोग मौके पर जुटे तो मामला शांत हुआ। इसके बाद घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के देवर पट्टी गांव निवासी कृपाशंकर मौर्य ने पड़ोस के ही कुछ लोगों की शादी कराई थी। शादी के बाद घर में विवाद होने का कारण उसके परिजन उसे ही मानते हैं। इसी को लेकर शनिवार की शाम कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो विपक्षी उसके घर में घुस गए। इस दौरान कृपाशंकर मौर्य पुत्र रामेश्वर उसकी पत्नी शांति देवी, पुत्री रिंकी की जमकर पिटाई कर दी।
इसके साथ ही घर मे ंजमकर तोडफ़ोड़ की गई। शोर शराबे पर आसपास के लोग जुटे तो मामला शंात हुआ। तीनों घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख कृपाशंकर व रिंकी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुभम, रिसु पुत्रगण शिव शंकर व नेहा पुत्री शिव शंकर व नेहा की मां के खिलफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।