फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nehru 's birth anniversary eliminate terrorism resolution

नेहरू जयंती पर आंतकवाद को मिटाने का संकल्प

Sun, 15 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nehru 's birth anniversary eliminate terrorism resolution
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने आतंकवाद और देश में बढ़ती असहिष्णुता को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के बहाने केंद्र की मौजूदा सरकार पर भी हमला किया। साथ ही पेरिस में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


जिला और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसियों ने देश में बढ़ती असहिष्णुता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनका इस मामले में मौन रहता मुद्दे का समर्थन है। कांग्रेसियों ने नेहरू को एकता और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक मानते हुए तेजी से पनपते आतंकवाद और असहिष्णुता को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास की जो नींव रखी, उसकी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भर हो सका।
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने धर्म निरपेक्ष भारत की नींव रखी। वह 20वीं सदी की महान हस्ती थे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, संत प्रसाद पांडेय, मुकुंद तिवारी, अभिषेक शुक्ला, गुल्लू गांधी, संजय तिवारी, डॉ. सत्या पांडेय, तस्लीम उद्दीन, बृजेंद्र मिश्र, शहबाज खान, मोहम्मद असलम, परवेज अंसारी, अवधेश त्रिपाठी, चमन रावत, सत्य प्रकाश तिवारी, राजकुमार रज्जू, अजय श्रीवास्तव, फुजैल हाशमी आदि मौजूद रहे। उधर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक हरदेव सिंह और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र मिश्र की अगुवाई में पंडित नेहरू की जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर राजकीय संपेक्षण गृह (किशोर) खुल्दाबाद, राजकीय शिशु गृह (शिशु) शिवकुटी और राजकीय बाल गृह (बालिका) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला, नृत्य, गायन की प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीडीओ अटल कुमार राय ने पुरस्कृत किया। साथ ही सभी बच्चों को गर्म कपड़े, मिठाई, फल आदि का वितरण किया। पुरस्कार और कपड़े पाकर बच्चों को चेहरे खिल उठे। इस मौके पर इलाहाबाद मंडल के उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी पुनीत कुमार मिश्र, सामाजिक कार्यक्रता सरदार अजीत सिंह, नाजिया नफीस, योग प्रशिक्षक स्वामीनाथ निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed