शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर फटकार, लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सोरांव तहसील पहुंचे मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने 10 शिकायती पत्रों की रैंडम जांच की। साथ ही शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की। कई शिकायती पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता ठीक नहीं पाए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। लेखपाल दिलीप कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने तहसील में विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।