{"_id":"a1889d9a233ef83a28e3d54cb9e0fdc3","slug":"negligence-at-work-cleaning-hero-fines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में लापरवाही, सफाई नायक पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में लापरवाही, सफाई नायक पर जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट की सख्ती और नगर आयुक्त के निरीक्षण का असर शहर के कुछ हिस्सों में दिखने लगा है। अक्सर कार्य से गायब रहने वाले सफाई कर्मचारी काम करते दिख रहे हैं तो कुछ सड़क, गलियां भी साफ नजर आने लगी हैं। हालांकि ज्यादातर हिस्सों में व्यवस्था अभी बेहद खराब है। शनिवार को नगर आयुक्त ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक प्रेम पर पांच सौ रुपये जुर्माना भी लगा दिया।
नगर आयुक्त देवेंद्र पांडेय ने शनिवार को नवाब यूसुफ रोड, नूरुल्ला रोड होकर करेली, करेलाबाग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नूरुल्ला रोड पर एक स्थान पर सड़क किनारे सिल्ट पड़ी मिली। अपर महाधिवक्ता के आवास के पास नाले में पेड़ उगे मिले। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तत्काल पेड़ हटवाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में कुछ सड़क, गलियों और नालियों में गंदगी मिली। क्षेत्र में कूड़ा कंटेनर खाली मिले, जबकि कूड़ा सड़क पर फैला था। यहां चाय-नाश्ता बेचने वाले रईस अहमद की दुकान के आगे काफी गंदगी मिली। दुकानदार का चालान करने को कहा। मदारीपुर अहमदनगर में लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते। जांच में पता चला कि सफाई कर्मी सतीश, मूलचंद्र मौके से गायब हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने दोनों कर्मियों को वार्ड से हटाने का निर्देश दिया गया।
करेलाबाग में चाट वाली गली में काफी गंदगी मिली। नगर आयुक्त ने जोनल अफसर मुन्ना लाल तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तत्काल सफाई कराने और सफाई कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। यहां कूड़ा अड्डा पर सुअर भी मिले। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता, जेडओ, पशुधन अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक से होगी। इसके लिए नगर निगम ने सभी 80 वार्डों के लिए एक-एक बायोमेट्रिक मशीन खरीदी है। शनिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यालय में मशीनों का उद्घाटन किया। सुबह ड्यूटी पर आने पर सफाई कर्मचारियों का मशीन में थंब इम्प्रेशन लिया जाएगा। ड्यूटी खत्म होने पर भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसा होने से मिलीभगत कर सफाई कर्मियों की बैठकी खत्म होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में सभी सफाई कर्मियों का थंब इम्प्रेशन मशीन में फीड कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त से करेलाबाग में ए ब्लाक में दूषित जलापूर्ति की शिकायत की गई। खुल्दाबाद चौकी के पास मंदिर के बगल में हैंडपंप का चबूतरा और रानी मेडिकल स्टोर के पास मेनहोल का कवर टूटा मिला। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
नगर निगम में 26 जुलाई रविवार को भी गृहकर जमा होगा। निगम प्रशासन ने यह निर्णय 31 जुलाई तक आठ फीसदी छूट के मद्देनजर लिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिल सके। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में आम दिनों की भांति काउंटर खुलेंगे। कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। दो अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन सुबह 11 से 12 बजे तथा नाम वापसी 12 से 12.30 बजे बीच होगी। दिन में डेढ़ से शाम पांच बजे तक मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना होगी।