{"_id":"5c798e4dbdec224ba94b80b4","slug":"nearly-six-did-not-get-job-in-scan-copy-68500-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षक भर्तीः कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षक भर्तीः कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी
Sat, 02 Mar 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तरपुस्तिका में पास, लेकिन रिजल्ट में फेल छह अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक से उनका भी नाम पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट में शामिल करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 27 मई 2018 को हुई परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी स्कैन कॉपी दिखाई गई। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक ने 45 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल घोषित करते हुए उनका नाम बेसिक शिक्षा परिषद के पास नियुक्ति के लिए भेज दिया।
इन छह अभ्यर्थियों का आरोप है कि स्कैन कॉपी में तय कटऑफ से अधिक अंक पाए जाने के बावजूद उनका नाम नियुक्ति के लिए नहीं भेजा गया। बताया कि परीक्षा में शामिल प्रीति भारती पूर्व में 48 और स्कैन कॉपी में 98 अंक, पूजा पूर्व में 37 एवं स्कैन कॉपी में 75, आराधना वर्मा पूर्व में 19 एवं स्कैन कॉपी में 74 अंक, प्रियंका राजपूत पूर्व में 54 एवं स्कैन कॉपी में 77 अंक, यतीश सेंगर पूर्व में 19 एवं स्कैन कॉपी में 91 अंक, सुमित कुमार पूर्व में 47 एवं स्कैन कॉपी में 67 अंक मिले हैं।
अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि अक्तूबर में कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन के समय सचिव परीक्षा नियामक ने उनको आवेदन से मना कर दिया था, अब पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट आने के बाद भी उनका नाम चयनित सूची में शामिल नहीं किया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि इन परीक्षार्थियों की कॉपी एवं संबंधित जानकारी शासन के पास भेजी जा रही है। शासन इस मामले में जो निर्णय लेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।