{"_id":"a18023c7057b4e2fe02cd12446eb9747","slug":"ne-captured-by-soldiers-in-general-coach-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई के जनरल कोच में फौजियों ने किया कब्जा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई के जनरल कोच में फौजियों ने किया कब्जा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में बुधवार को फौजियों ने खूब हंगामा किया। ट्रेन के जनरल कोच में बैठे यात्रियों को उतारकर फौजियों ने कब्जा कर लिया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन फौजियों के आगे किसी की एक न चली। नाराज यात्रियों ने इलाहाबाद जंक्शन पर इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यहां जनरल कोच में कब्जा करने वाले फौजियों को उतारा। इस आपाधापी में ट्रेन घंटे भर से ज्यादा समय तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही।
एनई एक्सप्रेस का इलाहाबाद पहुंचने का वक्त अपराह्न 3.40 बजे है। ट्रेन आज तकरीबन पौने दो घंटे की देरी से शाम 5.20 बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए। यात्रियाें ने आरोप लगाया कि ट्रेन के जनरल कोच में फौजियों ने कब्जा कर रखा है और तमाम यात्रियों को उसमें से जबरन उतार भी दिया। कानपुर में इसकी शिकायत की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यात्रियों की शिकायत मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रेन के इंजन की तरफ वाले जनरल कोच में कब्जा करने वाले फौजियों को उतारा गया। आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन के जनरल कोच से फौजियों को उतारा गया। इसके बाद यात्रियों को जनरल कोच में शिफ्ट किया गया। उधर इस आपाधापी में एनई एक घंटे से ज्यादा देर तक जंक्शन पर ही खड़ी रही, जो बाद में शाम को 6.30 बजे रवाना हुई।