{"_id":"66ea2cc2f59608e90604e7f9","slug":"ncrs-first-executive-lounge-opened-at-prayagraj-junction-allahabad-news-c-3-1-ald1024-459425-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर खुला एनसीआर का पहला एग्जीक्यूटिव लाउंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर खुला एनसीआर का पहला एग्जीक्यूटिव लाउंज
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार यात्री अब आरामदायक सोफों पर बैठकर एसी हॉल में कर सकेंगे। क्योंकि, प्रयागराज जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे का पहला एग्जीक्यूटिव लाउंज खुल गया है। मंगलवार को इसका शुभारंभ हुआ।
एनसीआर का यह पहला ऐसा एग्जीक्यूटिव लाउंज है जो रेलवे का ही है। रेलवे ने इसका संचालन थर्ड पार्टी को सौंपा है। स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
एनसीआर के कुछ स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा तो है लेकिन उसका संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल यह जोन का पहला ऐसा एग्जीक्यूटिव लाउंज होगा जो एनसीआर प्रशासन की ही देखरेख में चलेगा।
विज्ञापन
इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक कुर्सियां और सोफे लगाए गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट का भी प्रबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव लाउंज में भुगतान करके विभिन्न प्रकार का नाश्ता, दोपहर एवं रात का भोजन, पानी, चाय, कॉफी, विभिन्न प्रकार के पैक्ड आइटम आदि भी उपलब्ध होंगे।
यहां यात्रियों को न्यूज पेपर, ओटीसी दवाइयां आदि की भी सुविधा मिलेगी। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि एग्जीक्यूटिव लाउंज प्रयागराज जंक्शन के मुख्य हॉल में बनाया गया है। इसके पूर्व देश का पहला यात्री सुविधा केंद्र भी प्रयागराज जंक्शन पर एक दिन पूर्व ही शुरू हुआ है।
बताया कि कृष्णा कैटरर्स नाम की फर्म को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक दिलीप ठाकुर, वाणिज्य निरीक्षक आरपी मीना, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। एसीएम संजय गौतम ने बताया कि एग्जीक्यूटिव लाउंज में लगी कुर्सियों का रेट प्रति घंटा 25 रुपये एवं आरामदायक सोफों पर अगर किसी को बैठकर ट्रेन का इंतजार करना है तो उसे 109 रुपये प्रतिघंटे की दर से भुगतान करना होगा।