{"_id":"6471c6721f2f8cb7da0dfa48","slug":"ncr-railway-special-train-will-run-for-bhubaneswar-tomorrow-seeing-the-long-waiting-list-railways-has-decid-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR Railway : भुवनेश्वर के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, लंबी प्रतीक्षा सूची देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR Railway : भुवनेश्वर के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, लंबी प्रतीक्षा सूची देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
Sat, 27 May 2023 02:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 02:29 PM IST
सार
कानपुर से गाड़ी संख्या 04123 रविवार दोपहर 1:40 बजे चलेगी। फतेहपुर में दो मिनट (2:58-3:00 बजे) के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : social media
विस्तार
भुवनेश्वर और पुरी जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से भुवनेश्वर के लिए वाया प्रयागराज जंक्शन होकर रविवार 28 मई को चलेगी। कानपुर से गाड़ी संख्या 04123 रविवार दोपहर 1:40 बजे चलेगी। फतेहपुर में दो मिनट (2:58-3:00 बजे) के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी। इसके बाद मिर्जापुर, डीडीयू, गया, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, आद्रा, भदराक, कटक रुकते हुए सोमवार दोपहर दो बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन
28 जून तक निरस्त रहेगी गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस
रेलवे ने गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। वाराणसी से चलकर गांधीनगर कैपिटल जाने वाली यह ट्रेन अब 28 जून तक निरस्त रहेगी। इसी तरह गांधीनगर कैपिटल से वाराणसी के बीच इसका निरस्तीकरण 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। सप्ताह में एक दिन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली 22467 गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस 22 फरवरी से निरस्त चल रही है। वाराणसी यार्ड रीमॉडलिंग कार्य की वजह से ही इसका निरस्तीकरण बढ़ाया गया है।
विज्ञापन