फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: For the first time, Railways will issue toll free number for Mahakumbh

NCR Railway : महाकुंभ के लिए रेलवे पहली बार जारी करेगा टोल फ्री नंबर, ट्रेनों व मेले से संबंधित मिलेगी जानकारी

Thu, 10 Oct 2024 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 02:48 PM IST
सार

डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को महाकुंभ से जुड़ीं तमाम सुविधाएं, स्पेशल ट्रेनों की जानकारी, प्रयागराज और आसपास जनपदों के दर्शनीय स्थल आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। टोल फ्री नंबर पर हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 10 भाषाओं में संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन
NCR Railway: For the first time, Railways will issue toll free number for Mahakumbh
डीआरएम कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले वर्ष की शुरुआत में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों को रेलवे ने अंतिम रूप दे दिया है। कुंभ के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल पहली बार टोल फ्री नंबर जारी करने जा रहा है। यह नंबर 18004199139 रहेगा। एक नवंबर 2024 से यह नंबर एक्टिवेट हो जाएगा। बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को महाकुंभ से जुड़ीं तमाम सुविधाएं, स्पेशल ट्रेनों की जानकारी, प्रयागराज और आसपास जनपदों के दर्शनीय स्थल आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

NCR Railway: For the first time, Railways will issue toll free number for Mahakumbh
महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप। - फोटो : अमर उजाला।

डीआरएम ने बताया कि यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। टोल फ्री नंबर पर हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 10 भाषाओं में संवाद किया जाएगा। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर प्रयागराज जंक्शन के बाद अब प्रयागराज छिवकी पर भी मे आई हेल्प यू, काउंटर खोला जा रहा है। इसके माध्यम से यात्री प्रयागराज के होटल, अतिथि गृह, कैब की बुकिंग आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

NCR Railway: For the first time, Railways will issue toll free number for Mahakumbh
महाकुंभ पर एनसीआर रेलवे ने जारी किया टोल फ्री नंबर। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ के पहले प्रयागराज को मिलेगा 21 पुल
 
डीआरएम ने बताया कि चौफटका से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के ऊपर से निकलने वाला रेल ओवरब्रिज का निर्माण 15 दिसंबर तक हो जाएगा। यह पहला मौका है जब कुंभ के पहले प्रयागराज को 21 रेलवे ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। कुछ पुल इस माह तो अगले माह शुरू हो जाएंगे। महाकुंभ के दौरान प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए आने और जाने का रास्ता अलग-अलग रखा जा रहा है। स्नान पर्व के मौके पर सभी स्टेशनों की वाहन पार्किंग बंद रहेगी। इसके अलावा पार्सल सेवा भी स्नान पर्वों पर बंद रहेगा। प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी आदि स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर भी स्नान पर्वों पर बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed