फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: EDFC DDU route will open next month, train delays will improve

NCR Railway : अगले माह खुल जाएगा ईडीएफसी का डीडीयू रूट, सुधरेगी ट्रेनों की लेटलतीफी

Sat, 27 May 2023 12:23 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 12:23 PM IST
सार

वर्तमान समय ईडीएफसी में न्यू दादरी से न्यू चुनार स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ईडीएफसी के प्रयागराज यूनिट की बात करें, तो इसके हिस्से में कुल 417 किमी रेलमार्ग है। अब न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट खुलना है, जो तकरीबन तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
NCR Railway: EDFC DDU route will open next month, train delays will improve
ईडीएफसी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के दादरी से चुनार तक रेलमार्ग चालू होने के बाद अब अगले माह पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रूट भी ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी पर खासा अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


वर्तमान समय ईडीएफसी में न्यू दादरी से न्यू चुनार स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ईडीएफसी के प्रयागराज यूनिट की बात करें, तो इसके हिस्से में कुल 417 किमी रेलमार्ग है। अब न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट खुलना है, जो तकरीबन तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज यूनिट द्वारा 30 या 31 मई को इस बचे हुए रेलखंड पर स्पीड ट्रायल लिया जा सकता है।
विज्ञापन


डीडीयू तक रेलमार्ग पूरा होेने के बाद कुल 911 किमी रेलखंड पर मालगाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस रूट के कंपलीट होने से अब दिल्ली-हावड़ा रूट के न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक चलने वाली तमाम मालगाड़ियां डीएफसी पर शिफ्ट कर दी जाएंगी। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर यात्री ट्रेनों की समय पालनता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट तैयार हो गया है। इसी माह यहां स्पीड ट्रायल करवाने की तैयारी है। अगले माह न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। - ओम प्रकाश, महाप्रबंधक (पूर्व), ईडीएफसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed