{"_id":"688f4b6786b0ef8b1d0571c9","slug":"ncr-railway-36-more-amrit-bharat-stations-will-be-ready-in-ncr-by-march-vindhyachal-station-is-also-included-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR Railway : एनसीआर में मार्च तक तैयार होंगे 36 और अमृत भारत स्टेशन, विंध्याचल स्टेशन भी है शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR Railway : एनसीआर में मार्च तक तैयार होंगे 36 और अमृत भारत स्टेशन, विंध्याचल स्टेशन भी है शामिल
Sun, 03 Aug 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:13 PM IST
सार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अगले वर्ष मार्च तक 36 और स्टेशन तैयार होंगे। इसमें से प्रयागराज मंडल के विंध्याचल, झांसी मंडल के हरपालपुर और आगरा मंडल के होडल व डींग स्टेशन के इसी माह तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अगले वर्ष मार्च तक 36 और स्टेशन तैयार होंगे। इसमें से प्रयागराज मंडल के विंध्याचल, झांसी मंडल के हरपालपुर और आगरा मंडल के होडल व डींग स्टेशन के इसी माह तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
योजना के तहत एनसीआर के 45 स्टेशनों को चुना गया है। इसमें प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के 15-15 स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर नई इमारत, हाई लेवल प्लेटफाॅर्म, फूड कोर्ट, स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग का चौड़ीकरण, चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण और पार्किंग सुविधा दी जाएगी। प्रयागराज मंडल के फतेहपुर, मिर्जापुर, शिकोहाबाद, पनकी धाम, इटावा, मानिकपुर, सोनभद्र, चुनार, फिरोजाबाद, टूंडला, मैनपुरी, खुर्जा एवं कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, आगरा मंडल के राजा की मंडी, फतेहपुर सीकरी, धौलपुर, कोसीकलां, अछनेरा, खेरली, आगरा फोर्ट और झांसी मंडल में डबरा, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, महोबा, दतिया, उरई, चित्रकूट धाम, भिंड, ललितपुर, बांदा, घाटमपुर व शिवपुर कलां स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत विंध्याचल, होडल, डींग और हरपालपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने का कार्य पूरा होने वाला है। अन्य स्टेशनों को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - डाॅ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर