फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ncert is giving free download for e book

एनसीईआरटी नि:शुल्क दे रहा ई- बुक डाउनलोड करने की सुविधाᅠ

Thu, 28 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ncert is giving free download for e book
लॉकडाउन के दौरान स्कूल बन्द हैं, बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऑनलाइन में बिना किताब के बच्चों की पढ़ाई कठिन हो गई है। किताब की समस्या से परेशान बच्चों की मदद के लिए एनसीईआरटी आगे आया है। एनसीईआरटी ने पहली से बारहवीं तक की सभी किताबों को ऑनलाइन ई-बुक के रूप में जारी कर दिया है। बच्चे एवं अभिभावक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर किताब डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई के निर्देश पर बिना परीक्षा ही पहली से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोशन तो दे दिया गया परन्तु उन्हें किताबें नहीं मिल सकी हैं। किताब की दुुकानें भी बंद हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। ऐसे में ई.बुक भी बच्चों के लिए काफी कारगर हो सकती है। किताब इस तरह करें डॉउनलोड - ई-बुक डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ncert.nic.in को ओपन करें। इसके बाद पब्लिकेशन कॉलम को क्लिक करें। इसमें ई-बुक्स पर क्लिक करें। इसके बाद टेक्सट बुक वन टू 12 पीडीएफ के विकल्प को खोलें। इसमें क्लास, सब्जेक्ट, बुक विकल्प चुनने के बाद किताब पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखने लगेगी। बच्चे चाहें तो ऑनलाइन भी उसे पढ़ सकते हैं और पीडीएफ को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी अध्ययन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed