फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ncc night organized in prayagraj many colleges participated

Prayagraj: सांस्कृतिक संध्या में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया हुनर, कई कॉलेजों ने लिया हिस्सा

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
सार

नैनी के सेंट जोसेफ कॉलेज में एनसीसी की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों के छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Ncc night organized in prayagraj many colleges participated
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी के सेंट जोसेफ कॉलेज में 6 यूपी गर्ल्स वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय कैंप के समापन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान कैंप में शामिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सेंट मैरीज कान्वेंट इंटर कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपना हुनर दिखाया तो वहीं दूसरी ओर बड़े खाने में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ लिया। इस कैंप से शनिवार की सुबह सभी एनसीसी कैडेट्स विदा लेंगे।

विज्ञापन

 

दरअसल 6 यूपी गर्ल्स वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ( सीएटीसी) का आगाज 22 मई को शुरू हुआ। शिविर का समापन रविवार 31 मई की सुबह होना है लेकिन समापन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें समूह नृत्य, गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति बेटियों ने दी। इस मौके पर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर यूएस कांदिल वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही तकरीबन 500 महिला एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी। बता दें दस दिवसीय कैंप में कैडेट्स को डि्रल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। नियमित रूप से कैडेट्स को योगाभ्यास भी कराया गया। कैंप समापन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण भी हुआ। इस दौरान कैंप कमांडेंट प्रवीन कुमार एस ने समापन भाषण दिया। कार्यक्रम में सिस्टर रोशनी, डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट फराह दीबा, मंजू सिंह, सीमा तिवारी आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed