{"_id":"694318e0e669183689021cb7","slug":"nawabganj-truck-driver-going-to-karnataka-after-loading-goods-shot-dead-allahabad-news-c-3-ald1042-782194-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: माल लादकर कर्नाटक जा रहे नवाबगंज के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: माल लादकर कर्नाटक जा रहे नवाबगंज के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना के निजामाबाद के पास मंगलवार शाम ढाबे पर खाना खाते समय नवाबगंज के मुबारकपुर निवासी ट्रक चालक सलमान अहमद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 13 दिसंबर को अपने छोटे भाई हसनैन के साथ प्रयागराज से माल लाद कर कर्नाटक लिए रवाना हुआ था। वहीं, घटनास्थल के पास लोगों ने दो बदमाशों को तमंचे के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी भी नवाबगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
थाना नवाबगंज मुबारकपुर निवासी सलमान अहमद पुत्र सबी अख्तर उर्फ बच्चे ट्रक चालक था। अपने छोटे भाई हसनैन के साथ 13 दिसंबर को वह प्रयागराज से माल लाद कर कर्नाटक लिए रवाना हुआ था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे निजामाबाद के जफर होटल पर ट्रक रोक कर खाना खाने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई हसनैन कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोग हरकत में आ गए और हमलावरों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की खबर देर रात घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोग मृतक के पिता को लेकर निजामाबाद के लिए रवाना हो गए। सलमान पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। इसकी की तीन बेटियां हैं। मां बन्नी बनो, पत्नी सबा बानो, तीन बेटियों और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सलमान का शव प्रयागराज पहुंच सकता है।
घटना से पहले फोन पर दी थी धमकी
जांच में सामने आया कि घटना के कुछ देर पहले आरोपियों ने मोबाइल फोन पर सलमान को गोली मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद हमलावर होटल पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए सलमान को गोली मार दी।
पांच मई को गांव में दो पक्षों में हुआ था विवाद
पांच मई 2025 को गांव में सलमान के भाई व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मारपीट के मुकदमे में सलमान भी अभियुक्त था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।