फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri: On the first day of Chaitra Navratri, devotees thronged the goddess temples including Shaktipeeth

Navratri : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ अलोपशंकरी सहित देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

Sun, 30 Mar 2025 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा अर्चना और श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में घंटे और घड़ियाल के गूंजने लगे। भक्तों की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन
Navratri: On the first day of Chaitra Navratri, devotees thronged the goddess temples including Shaktipeeth
अलोपशंकरी मंदिर में भक्तों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा अर्चना और श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में घंटे और घड़ियाल के गूंजने लगे। भक्तों की लंबी कतार लगी रही। अलोपीबाग में स्थित शक्ति पीठ अलोपशंकरी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नरियल, चुनरी, पुष्पमाला, कमल, नैवैद्य आदि का अर्पण कर आरती उतारी। मंदिर में दुर्गा सप्तशती और देवी स्त्रोत के मंत्र गूंजते रहे।

विज्ञापन


मंदिर को सुगंधित पुष्पों सजाया गया है। यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर अपनी विशिष्टता के कारण सभी शक्ति पीठों में सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि सती देवी के शरीर का अंतिम भाग इसी स्थान पर गिरा था और वे सांसारिक लोकों से गायब हो गईं, इसलिए इसका नाम अलोपी (अर्थात गायब) पड़ा। यह भी माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां देवी सती की उंगलियां गिरी थीं।
विज्ञापन








यह भी पढ़ें - Prayagraj : ट्रिपलआईटी के हॉस्टल के चौथी मंजिल से बीटेक के छात्र ने कूदकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri: On the first day of Chaitra Navratri, devotees thronged the goddess temples including Shaktipeeth
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति अलोपशंकरी मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के अन्य देवी मंदिरों में गूंजते रहे जयकारे

शहर के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, मुट्ठीगंज, मीरापुर, धूमनगंज, राजरूपपुर, रामबाग, सोहबतियाबाग, चौफटका, तेलियरगंज, शिवकुटी, जार्जटाउन, टैगोरटाउन, कीडगंज, राजापुर, ममफोर्डगंज, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, कालिंदीपुरम आदि इलाकों में देवी मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ रही। कल्याणी देवी स्थित आदिशक्ति कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना और आरती की गई। यहां सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। फूल, माला, नारियल और चुनरी के साथ भक्तों ने देवी की पूजा की और आरती उतारी। इसी तरह आदिशक्ति ललिता देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से मां की पूजा की। यहां पूरे नवरात्र में विशेष अनुष्ठान किया जाता है। यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed