फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Ramayana Fair to be held in Shringaverpurdham from November 1

Prayagraj : श्रृंगवेरपुरधाम में राष्ट्रीय रामायण मेला एक नवंबर से, आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृत कार्यक्रम

Fri, 31 Oct 2025 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 05:31 PM IST
सार

श्रृंगवेरपुर धाम में 36वां राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ एक नवंबर को किया जाएगा। मुख्य अतिथि काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती के द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
National Ramayana Fair to be held in Shringaverpurdham from November 1
श्रृंगवेरपुरधाम राष्ट्रीय रामायण मेले के बारे में जानकारी देते आयोजन कमेटी के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रृंगवेरपुर धाम में 36वां राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ एक नवंबर को किया जाएगा। मुख्य अतिथि काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती के द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ राष्ट्र धर्म संत सम्मेलन स्वामी कमलदास जी महाराज, महंत हनुमानगढ़ी रामचौरा घाट के मार्गदर्शन एवं संरक्षण स्वामी जय रामदास जी महाराज, महंत गऊघाट श्रृंगवेरपुर धाम की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा। इसमें रामानुजाचार्य जगतगुरु स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज दंडी स्वामी रामाश्रम श्रृंगवेरपुर धाम के साथ ही निषादराज पीठाधीश्वर माधव दास जी महाराज राघव दास जी महाराज सहित अन्य स्थानीय संत महात्मा हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


रामायण मेले में एनसीजेडसीसी की ओर से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा लाइट एंड साउंड पर आधारित रामलीला रामायण नृत्य नाटिका अयोध्या की सुप्रसिद्ध रामलीला देढ़िया नृत्य अवधी के साथ-साथ ब्रज का लोकगीत भजन संध्या महोबा का पाई डंडा आदि मेले के प्रमुख आकर्षण होगा। इस पंचदिवसीय मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालय के न्यायमूर्तिगण आदि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय रामायण मेला के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी, श्री राम कथा संयोजक विनय कुमार अग्रवाल, कृष्णाचंद्र पांडेय, अधिवक्ता बलराम सिंह पंकज पांडे प्रधान आदि ने क्षेत्रीय जनों से भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मेला के महामंत्री द्विवेदी ने यह भी बताया की यह राष्ट्रीय रामायण मेला रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद  जिला प्रशासन प्रयागराज उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लखनऊ के बैनर तले संपन्न किया जाएगा। मेले की सुव्यवस्था और सुचारू रूप से संचालन के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह लगातार मेले के पदाधिकारी से संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed