फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri statement on Ram Mandir Tirtha Trust

राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के गठन का नरेंद्र गिरि ने किया स्वागत, बोले-महंत नृत्य गोपाल दास बने अध्यक्ष

Wed, 05 Feb 2020 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Feb 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Narendra Giri statement on Ram Mandir Tirtha Trust
सांकेतिक तस्वीर
राम मंदिर ट्रस्ट के गठन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का बयान आया है। उन्होंने राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के गठन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में किसे रखा जाना है या नहीं रखा जाना है यह चिंता का विषय नहीं है। मंदिर ट्रस्ट में किसे रखा जाना है यह केंद्र सरकार विशेषाधिकार का है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि रामचंद्र परमहंस के उत्तराधिकारी को ट्रस्ट में शामिल करने की वकालत उन्होंने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के पदेन अध्यक्ष और महामंत्री को भी ट्रस्ट में जगह मिले। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों विहिप नेताओं और आरएसएस के नेताओं को भी केंद्र सरकार ट्रस्ट में शामिल किया जाए।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए न्यास बनाने की घोषणा के साथ ही योगी सरकार ने मस्जिद के लिए भी पांच एकड़ जमीन देने का एलान किया है। मस्जिद के लिए रौनाही (अयोध्या) में जमीन दी जाएगी। हालांकि, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मस्जिद लेने से इंकार कर दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एक स्वायत्त ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर निर्माण का कार्य करेगा।

वहीं कांग्रेस ने ट्रस्ट के एलान को लेकर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed