फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naqvi changed the meaning of the saying 'If you will play, you will be bad'

‘खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’ कहावत का अर्थ बदलाः नकवी

Sun, 03 Nov 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Naqvi changed the meaning of the saying 'If you will play, you will be bad'
Naqvi changed the meaning of the saying 'If you will play, you will be bad' - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है, उतना ही खेल भी जरूरी है। इसलिए पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे जीवन में अनुशासन, समयबद्धता और सहयोग का पाठ सीखने में मदद मिलेगी। गर्ल्स हाईस्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नकवी ने पुरानी कहावत ‘खेलोगे -कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे -लिखोगे तो बनोगे नवाब’ पर टिप्पणी की। कहा कि समय और परिस्थितियां बदल चुकी हैं। शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्र में युवा अपना कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार ने खेल को बढ़ावा देने केलिए ‘खेलो इंडिया’ के तहत स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को मंच देने का एलान किया है। कॉलेज के गौरवशाली इतिहास पर भी उन्होंने रोशनी डाली। बताया कि इस कॉलेज से एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकली हैं, जिन्होंने देश-विदेश में पहचान बनाई है। इसे ध्यान में रखकर कॉलेज को विकास के पथ पर आगे ले जाया जाना चाहिए। इससे पहले समारोह की शुरूआत ईश वंदना से हुई। क्रीड़ा कप्तान शानिया वालिया ने दीप प्रज्जवलित कर सभी को शपथ दिलाई। इसकेबाद चारो सदनों की छात्राओं की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि और कॉलेज प्रधानाचार्य रेव्ह डॉ विनीता इसूबियस ली। इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डॉ आरकेवर्मा, देवेंद्र नाथ सहित कॉलेज सैकड़ों छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन

डिजिटल की राह पर देश, अब स्मार्ट कक्षाओं की मुहिम
प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कॉलेज की ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। कहा कि ई-लाइब्रेरी डिजिटल दुनिया का एक हिस्सा है। पूरा देश डिजिटल की राह पर चल पड़ा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं चलाने की मुहिम छेड़ी है। मौजूदा समय प्रदेश में करीब पांच हजार स्मार्ट कक्षाएं संचालित हो रही हैं। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में पांच लाख से अधिक स्मार्ट कक्षाएं देशभर में संचालित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कॉलेज को दी 10 सोलर लाइट
प्रयागराज। जीएचएच की वार्षिक खेलकूद समारोह केदौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कॉलेज को 10 सोलर लाइट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज केविकास केलिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।

परियों का रूप धारण कर छात्राओं ने निकाली परेड
प्रयागराज। वार्षिक खेलकूद समारोह केदौरान कॉलेज छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने परियों का रूप धारण कर परेड निकाली। कक्षा दो व तीन की छात्राओं ने पेड़ लगाओ, रक्तदान करो और जल संरक्षण करो का नारा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी और एरोबिक्स का प्रदर्शन कर व्यायाम केप्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद चारो सदनों की छात्राओं ने बापू की 150वीं पुण्यतिथि रके उपलक्ष्य में पिरामिड बनाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed