फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nandi said: Sanatan Dharma means eternal religion

मंत्री नंदी बोले : सनातन धर्म का अर्थ है शाश्वत धर्म, जिसने अस्तित्व पर सवाल उठाया है, उसका हुआ है सर्वनाश

Sun, 03 Sep 2023 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 10:19 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि उदयनिधि स्टैलिन का ये बयान हिन्दुओं के प्रति डीएमके की घृणा को दर्शाता है। इंडिया. गठबंधन की डीएमके नेता के इस बयान पर चुप्पी यह साबित करती है कि इंडिया गठबंधन भी सनातन के खिलाफ है।

विज्ञापन
Nandi said: Sanatan Dharma means eternal religion
मंत्री नंद गोपाल नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान की उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कड़े शब्दों में निन्दा की है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जिस भी अधर्मी ने सनातन के अस्तित्व पर सवाल उठाया है उसका नाश हुआ है। क्योंकि सनातन करोड़ों लोगों के हृदय में बसा हुआ है। 

विज्ञापन


मंत्री नन्दी ने कहा कि औरंगजेब और बाबर जैसे अनेक आक्रांता आए, लेकिन सनातन की धर्म ध्वजा सदैव लहराती रही है और सदैव लहराती रहेगी। क्योंकि सनातन धर्म' का अर्थ है शाश्वत, कालातीत धर्म। हर भारतवासी उदयनिधि स्टैलिन के घृणित वक्तव्य का मुखर विरोध कर रहा है। उदयनिधि स्टैलिन का ये बयान हिन्दुओं के प्रति डीएमके की घृणा को दर्शाता है। इंडिया. गठबंधन की डीएमके नेता के इस बयान पर चुप्पी यह साबित करती है कि इंडिया गठबंधन भी सनातन के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed