फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nandi and Siddharth's supporters said the promotion of the two ministers

नंदी और सिद्धार्थ के समर्थकों ने कहा दोनों मंत्रियों का हुआ प्रमोशन

Sat, 24 Aug 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nandi and Siddharth's supporters said the promotion of the two ministers
Nandi and Siddharth's supporters said the promotion of the two ministers - फोटो : CITY DESK
सरकार में कद घटा, सिद्धार्थ और नंदी समर्थक बता रहे हुआ प्रमोशन
विज्ञापन

0 विभाग बदलने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सिद्धार्थनाथ
0 सिद्धार्थ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सुधारा, सीएम देते हैं चुनौतीपूर्ण कार्य
प्रयागराज। जिस बात की आशंका जाहिर की जा रही थी योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में वैसा ही हुआ। योगी सरकार में प्रयागराज की नुमाइंदी करने वाले शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और शहर दक्षिण विधायक नंद गोपाल गुप्ता से सरकार ने कैबिनेट का दर्जा तो वापस नहीं लिया, लेकिन दोनों मंत्री से महत्वपूर्ण विभाग जरूर वापस ले लिए। दोनों कैबिनेट मंत्रियों को योगी सरकार ने नए विभाग तो दिए हैं लेकिन पूर्व में जो विभाग सिद्धार्थ और नंदी के पास थे उसके मुकाबले मिले उन्हें विभाग उतने महत्वपूर्ण नहीं माने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में इस फेरबदल को दोनों मंत्रियों का सरकार में कद घटना भी बताया जा रहा है।

सिद्धार्थ नाथ के पास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग था, इसके स्थान पर उन्हें अब खादी एवं गामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम समेत कुछ सात विभाग मिले हैं। इसी तरह नंदी से संस्थागत एवं वित्त विभाग लेकर उन्हें राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, हज समेत कुल पांच विभाग मिले हैं। उनका नागरिक उड्डयन विभाग पहले की तरह बरकरार रखा गया है। दोनों ही नेताओं के समर्थकों का कहना है कि उनके मंत्रियों का सरकार में प्रमोशन हुआ है। भाजपा नेता अजय राय के मुताबिक सिद्धार्थनाथ के पास पहले दो विभाग थे जो अब बढ़कर सात हो गए हैं। उधर नया विभाग मिलने के बाद सिद्धार्थ नाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने खुद को मिले विभागों को लेकर कहा कि सीएम उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण कार्य देते हैं। जब स्वास्थ्य विभाग उन्हें मिला तो उसकी हालत बेहद दयनीय थी। दो वर्ष के दौरान उसमें काफी सुधार हुआ। अब यह भी उल्लेखनीय है कि मुझे महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर खादी, ग्रामोद्योग विभाग मिला। यह मेरे लिए सौभाग्य एवं गौरव की बात है। अब प्रदेश का आर्थिक स्वास्थ्य सुधारना है। इसके तहत एमएसएमई के तहत प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इनवेस्टमेंट लाना है। मुझे उम्मीद है कि सीएम योगी उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे। इसके पूर्व प्रयागराज पहुंचने पर सिद्धार्थनाथ का भाजपा नगर प्रोटोकाल अजय कुमार राय, क्षेत्रीय मं9ी कमलेश कुमार, धनंजय सिंह, दिनेश तिवारी, हिमांशु पांडेय आदि ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed