{"_id":"588263b94f1c1b9a25eff5ca","slug":"nandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी और अभिलाषा भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी और अभिलाषा भाजपा में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलबदलुओं को बड़ी संख्या में उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी में अंदरखाने छिड़ी जंग के बीच शुक्रवार को यूपी के पूर्व मंत्री नंद गोपाल नंदी और उनकी पत्नी व इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को भी भाजपा ने शामिल कर लिया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों को दिल्ली में सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि भाजपा नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी में से किसी एक को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी।
उधर नंदी के भाजपा में शामिल होने की खबर मिलते ही इलाहाबाद में उनके समर्थक झूम उठे। मुट्ठीगंज स्थित नंदी के कार्यालय एवं बहादुरगंज स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। यहां लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर भी जश्न मनाया गया। यहां भी समर्थकों ने मिठाई बांटी। उधर नंदी के कार्यालय में देर शाम तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लल्लू लाल गुप्ता सौरभ, अरुण केसरवानी, बसंत लाल आजाद, मंगला प्रसाद केसरवानी, अतुल केसरवानी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।