{"_id":"5e4d98548ebc3ecfbe0bab0b","slug":"names-of-nritya-gopal-das-champat-rai-were-raised-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य गोपाल दास, चंपत राय के नामों के लिए प्रयागराज में ही उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य गोपाल दास, चंपत राय के नामों के लिए प्रयागराज में ही उठी आवाज
Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
विहिप का राम मंदिर मॉडल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक में राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय को क्रमश: अध्यक्ष और महामंत्री बनाए जाने की आधारभूमि प्रयागराज में ही तय हो चुकी थी। राम जन्मभूमि आंदोलन में दोनों की ही प्रमुख भूमिका रही है, ऐसे में इन दोनों ही नामों को शामिल करने के साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं।
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने प्रयागराज से रवानगी के पहले ही एक सवाल के जवाब में महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट में शामिल किए जाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें लेकर न्यायिक अड़चनें हैं, जैसे ही वह दूर होंगी, उन्हें न्यास में शामिल कर लिया जाएगा। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिष्य और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों को दो सदस्यों को चुने जाने का अधिकार था, सो उन्होंने इन दोनों को न्योता भेजा और ट्रस्ट में शामिल किया। इसके बाद स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने ही अध्यक्ष और महामंत्री के लिए महंत नृत्य गोपाल दास और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने महंत नृत्य गोपाल दास को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष, चंपत राय को महामंत्री और गोविंद देव गिरि को कोषाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कहा, अखाड़ा परिषद ने पहले ही किसी संत को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की थी। महंत नृत्य गोपाल दास ने वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया है। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम जल्दी आरंभ होना चाहिए। परिषद के सदस्य महंत नृत्य गोपाल दास से जल्द ही अयोध्या में मुलाकात करेंगे।