फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Names of at least 6.5 lakh voters will be deleted, a large number of deceased are included in the voter list.

Prayagraj : कम से कम साढ़े छह लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम, वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में मृतक शामिल

Thu, 04 Dec 2025 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 04:25 PM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के संकलन व डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन में कम से कम साढ़े छह लाख मतदाताओं के नाम कटेंगे।

विज्ञापन
Names of at least 6.5 lakh voters will be deleted, a large number of deceased are included in the voter list.
बिहार में चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करा रहा है, विपक्ष का विरोध - फोटो : एएनआई

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के संकलन व डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन में कम से कम साढ़े छह लाख मतदाताओं के नाम कटेंगे। इसके अलावा फरवरी में वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन में भी लाखों वोटरों की संख्या कम होगी।

विज्ञापन


एसआईआर के तहत अब तक हुए डिजिटाइजेशन में एक लाख 47 हजार 548 मृतक वोटरों के नाम दर्ज पाए गए हैं। वहीं, दो लाख 91 हजार 790 मतदाता स्थायी रूप से किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं जबकि एक लाख 50 हजार 712 वोटर एसआईआर के दौरान अनुपस्थित मिले हैं या उनके फॉर्म स्वीकार किए जाने योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं 67032 डुप्लीकेट मतदाता भी पाए गए हैं। इस हिसाब से मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या तकरीबन छह लाख 57 हजार है। वहीं, अब तक लगभग 17 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। आयोग ने प्रपत्राें के डिजिटाइजेशन की तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ाई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मतदाताओं से अपील की कि अपने प्रपत्र समय से भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने पूछा, कहां लापता हो गए 805 वोटर

समाजवादी पार्टी ने जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए एक बूथ पर वोटरों की संख्या अचानक घटने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि शहर पश्चिमी विधानसभा के मतदेय स्थल संख्या 211 में 2003 की वोटर लिस्ट में 1501 मतदाता थे और बाद में दूसरी मतदाता सूची अपलोड कर दी गई, जिसमें केवल 696 मतदाताओं के नाम हैं। सपा ने पूछा है कि इस मतदेय स्थल से 805 मतदाता कहां लापता हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed