फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Names of 11 students of the district included in the top ten list of the state, excellent performance in Inter

Pratapgarh : प्रदेश की टॉपटेन सूची में जिले के 11 छात्रों का नाम शामिल, पहली बार इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2023 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 09:36 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि प्रदेश की टॉपटेन सूची में बेल्हा के 11 विद्यार्थियों का नाम शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल में तीन और इंटरमीडिएट के आठ छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Names of 11 students of the district included in the top ten list of the state, excellent performance in Inter
प्रतापगढ़ में परीक्षाफल देखने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि प्रदेश की टॉपटेन सूची में बेल्हा के 11 विद्यार्थियों का नाम शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल में तीन और इंटरमीडिएट के आठ छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बेल्हा के बच्चों ने सूबे में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभी तक प्रदेश की टॉपटेन सूची में जिले से एक या दो बच्चों का हा नाम आता था, मगर इस वर्ष के परिणाम में 11 बच्चों ने स्थान बनाया है।

विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में कृपालु बालिका इंटरकॉलेज की छात्रा श्रीयम त्रिपाठी ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में पांचवा, पं. रामानंद इंटरकॉलेज की छात्रा प्रीती पटवा ने 97.17 प्रतिशत अंक पाकर छठवां और कृपालु बालिका इंटरकॉलेज की छात्रा जान्हवी यादव ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल करके आठवां स्थान स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

Names of 11 students of the district included in the top ten list of the state, excellent performance in Inter
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद उत्साहित छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

इंटरमीडिएट में एमबीएस इंटर कॉलेज के छात्र बालकृष्ण गुप्ता और बाबूलाल इंटरकॉलेज के शिव कमल मौर्या ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से छठां, एमबीएस इंटरकॉलेज सगरासुंदरपुर की सुप्रिया मोदनवाल ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, एसआरएनआईसी की छात्रा स्तुति सिंह ने 96.0 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां और पीबी इंटर कॉलेज की छात्रा क्षमा सिंह, बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र प्रकाशित, वीपीएसएम इंटर कॉलेज के प्रिंसू और बाबूलाल इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली साहू ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed