फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Name of Subedarganj Prayagraj Cantt

सूबेदारगंज का नाम करें प्रयागराज कैंट

Sun, 14 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Name of Subedarganj Prayagraj Cantt
Name of Subedarganj Prayagraj Cantt
हमसफर एक्सप्रेस से हटे फ्लेक्सी फेयर
विज्ञापन

सूबेदारगंज का नाम करें प्रयागराज कैंट
0 लोकसभा में रेल बजट की चर्चा के दौरान सांसद केशरी देवी ने की मांग
0 नियमित की जाए इंदौर स्पेशल, दो दिन की जगह हर रोज चले मुुंबई दुरंतो
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को पहचान देने के लिए उसका नाम प्रयागराज कैंट किए जाने की मांग देश की सबसे बड़ी पंचायत में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने उठाई है। रेल विभाग के बजट की चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला और रेलमंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में कहा कि सूबेदारगंज से संगम नगरी की पहचान नहीं होती। इस स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को कोई भ्रम न हो इसलिए इसका नाम प्रयागराज कैंट किया जाए। साथ ही इलाहाबाद जंक्शन को भी अब प्रयागराज जंक्शन का नाम देना चाहिए।

लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान सांसद ने कहा कि वह प्रयागराज से कोई नई ट्रेन नहीं मांग रही हैं, लेकिन जो ट्रेनें वर्तमान में वहां से संचालित हैं, उसमें से कुछ के फेरे बढ़ा दिए जाएं तो लोगों को खासी राहत मिल जाए। कहा कि आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 13 सितंबर से नियमित हो रही है। सदन के माध्यम से गुजारिश है कि इससे फ्लेक्सी फेयर को हटाया जाए। साथ ही इसमें स्लीपर और जनरल के भी कोच लगाए जाएं। दिल्ली दुरंतो को भी बंद न किया जाए। उन्होंने जंक्शन न रुकने वाली भुवनेश्वर राजधानी, सियालदाह राजधानी, कोलकाता दुरंतो आदि ट्रेनों के ठहराव करने एवं इंदौर के लिए शुरू हुई वीकली स्पेशल को नियमित करने की बात कही। दरअसल, इंदौर के लिए इलाहाबाद जंक्शन से कोई सीधी ट्रेन नहीं है। रेलवे की ओर से अभी एक वीकली स्पेशल शुरू की गई है जो भोपाल और उज्जैन के निकट वाले स्टेशनों से गुजरती है। इस ट्रेन के नियमित हो जाने से शहरियों को इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल जाने का एक विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन

सदन में उठाई यह भी मांग
0 मुंबई दुरंतो सप्ताह में दो दिन की बजाय जंक्शन से चले प्रतिदिन।
0 इलाहाबाद जंक्शन से प्रस्तावित लखनऊ शताब्दी को बरेली तक बढ़ाया जाए।
0 चेन्नई के लिए चल रही गंगा कावेरी दो दिन की जगह हो प्रतिदिन, बर्थ का बढ़े कोटा।
0 गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागघाट की जगह चले इलाहाबाद जंक्शन या सूबेदारगंज से।
0 बक्शी बांध आरओबी को रेल मंत्रालय से मिली है स्वीकृति, जल्द शुरू हो इसका निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed