फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Namaz illuminates the heart and face, perform it with discipline: Abdul Quddus

नमाज से मुनव्वर होता है दिल और चेहरा, इसे पाबंदी से अदा करें: अब्दुल कुद्दूस

Sat, 07 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 07 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Namaz illuminates the heart and face, perform it with discipline: Abdul Quddus
लालगोपालगंज में जुमा खुतबा को संबोधित करते मौलाना अब्दुल कुद्दूस
कस्बा में शुक्रवार को जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज से पूर्व दिए गए खुतबा में मौलाना अब्दुल कुद्दूस कादरी ने नमाज की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह केवल एक इबादत नहीं, बल्कि मोमिन की पहचान है। नमाज से दिल, आंख व चेहरा मुनव्वर होता है। इसलिए मोमिन को इसकी पाबंदी करनी चाहिए।
विज्ञापन



जुमा की नमाज के लिए कस्बा की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। दोपहर में अजान के बाद शुरू हुए खुतबे के दौरान मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने मिंबर से खिताब करते हुए इस्लाम में नमाज के महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली।
विज्ञापन

उन्होंने अकीदतमंदों से कहा कि अल्लाह की इबादत से इंसान को दुनिया व आखिरत दोनों में कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि जो शख्स पांच वक्त की नमाज पाबंदी से अदा करता है, उसके चेहरे पर एक अलग ही नूर नजर आता है, उसकी आंखों में हया एवं दिल को सुकून मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वह दुनियावी व्यस्तता के बावजूद नमाज को न छोड़ें। खुतबे के बाद अकीदतमंदों ने कतार में खड़े होकर जुमे की नमाज अदा किया। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed