फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini, Meja, and Dhumanganj police stations get new Station House Officers SHO

प्रयागराज : नैनी, मेजा और धूमनगंज थाने को मिले नए प्रभारी, छह दरोगा और इंस्पेक्टर बदले गए

Fri, 18 Sep 2026 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 08:41 PM IST
सार

कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए धूमनगंज थाना प्रभारी समेत छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Naini, Meja, and Dhumanganj police stations get new Station House Officers SHO
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए धूमनगंज थाना प्रभारी समेत छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक संगम पर्यटन पुलिस थाने से प्रभारी निरीक्षक नैनी बनाया गया है। निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को धूमनगंज से प्रभारी निरीक्षक मेजा भेजा गया है।

विज्ञापन


निरीक्षक राजीव कुमार बैस को पुलिस लाइंस से धूमनगंज थाने का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक बृज किशोर गौतम को प्रभारी नैनी से हटाकर अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह को प्रभारी पासपोर्ट सेल से थानाध्यक्ष झूंसी बनाया गया है। झूंसी के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक महेश मिश्रा को अब प्रभारी पासपोर्ट सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed