फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini Central Jail sealed from all sides, preparations for new Quarantine Center, 100 prisoners will be able to be kept

नैनी सेंट्रल जेल चारों तरफ से सील, नए क्वारन्टीन सेंटर की तैयारी, रखे जा सकेंगे 100 कैदी 

Tue, 02 Jun 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Naini Central Jail sealed from all sides, preparations for new Quarantine Center, 100 prisoners will be able to be kept
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
नैनी सेंट्रल जेल चारों तरफ से सील, नए क्वारन्टीन सेंटर की तैयारी, रखे जा सकेंगे 100 कैदी   क्रासर - कोरोना संक्रमित अंदर ट्रायल कैदी मिलने के बाद लिया गया फैसला  संवाद न्यूज एजेंसी नैनी। केंद्रीय कारागार में अंडर ट्रायल कैदी के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


जेल परिसर को चारों ओर से सील कर दिया गया। इसके साथ ही जेल मे आने दाखिल होने वाले कैदियों के लिए पुरानी महिला जेल के अंदर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से  थोड़ी दूर एक दूसरी बैरक मे लगभग 100 कैदियों की छमता वाला एक और क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें अब नए आने वाले कैदियों को रखा जाएगा।  
विज्ञापन


सेंट्रल जेल नैनी में करेली पुलिस द्वारा भेजे गए चोरी के आरोपी युवक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद दहशत का माहौल है। सोमवार को पुरानी महिला जेल की बैरक के आगे 100 कैदियों की क्षमता वाला एक नया क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। जिसके लिए सोमवार बैरक की साफ-सफाई कराई गई और उसे सेंनेटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत सेंट्रल जेल की चारों ओर की सीमाओं को भी सील कर दिया गया। जरूरी काम हेतु जेल के अंदर और बाहर जाने के लिए जेल के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।


पुरानी महिला जेल के अंदर बनाए गए अस्थाई जेल के क्वांरटीन सेंटर के आगे 100 कैदियों की क्षमता वाले एक और बैरक की साफ-सफाई कराकर  उसे सेंटराइज करा दिया गया। अब जेल में आने वाले नए कैदियों को वहीं क्वारंटीन किया जाएगा। -हरिबक्श सिंह वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सेेंट्रल जेल नैनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed