{"_id":"5f7f683b8ebc3e9baa35b571","slug":"nagar-nigam-run-campaign-against-illegal-construction-at-road-side-city-desk-news-ald288433817","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के जनरेटर का कवर, रैंप सहित 18 कब्जे किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के जनरेटर का कवर, रैंप सहित 18 कब्जे किए ध्वस्त
Mon, 12 Oct 2020 03:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने बृहस्पतिवार को शिवचरण लाल रोड से जानसेनगंज चौराहे तक अभियान चलाकर सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान मानसरोवर सिनेमा हाल के पास एक बैंक के जनरेटर का कवर, दो रैंप समेत 18 कब्जे ध्वस्त किए गए। अभियान के दौरान गुमटी, काउंटर समेत दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटाकर कब्जेदारों से 18500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
इस दौरान कहीं लोग सामान समेटकर भागे तो तीन स्थानों पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। अतिक्रमण उप प्रभारी मनोज कुमार ने यह कार्रवाई शिवचरण लाल रोड से शुरू की। दस्ता मोती महल चौराहे से मानसरोवर चौराहा, जीरो रोड बस अड्डा, से घंटाघर फिर जानसेनगंज तक गया। सड़क की दोनों पटरियों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मची रही। कोतवाली पुलिस को हटाए गए कब्जों की जानकारी दी गई। ताकि पटरियों पर दोबारा कब्जा न हो।