फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nagar nigam election allahabad

अब निकाय चुनाव पर टिकी नजर

Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam election allahabad
इलाहाबाद
यूपी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निकाय चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई है। निकाय चुनाव को पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं। नगर निगम सदन को मई में पांच वर्ष पूरे हो जाएंगे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद कम ही है कि चुनाव समय से कराए जा सकेंगे। इस बार नए परिसीमन के आधार पर चुनाव होना है, लेकिन अब तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। परिसीमन हुआ तो वार्डों के साथ उनके आरक्षण की स्थिति भी बदलेगी और इस पूरी प्रक्रिया में सात से आठ माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम का चुनाव पिछली बार ही नए परिसीमन के तहत होना था लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में चुनाव करा दिया। 2012 का चुनाव वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर कराया गया था, जबकि मांग की जा रही थी कि 2011 की जनगणना के तहत नए सिरे से परिसीमन हो और इसके बाद चुनाव कराया जाए। फिलहाल ऐसा नहीं हुआ, लेकिन इस बार नया परिसीमन होने की पूरी उम्मीद है। अब यह प्रदेश की नई सरकार पर निर्भर करता है कि वह नए परिसीमन पर क्या निर्णय लेती है।
विज्ञापन


परिसीमन होता है तो झूंसी, फाफामऊ, नैनी, झलवा समेत कई इलाकों के गांव शहरी सीमा में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में वार्डों की संख्या तो बढ़ेगी ही, वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी बदलेगी। सूत्रों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में सात से आठ माह का समय लगेगा। हालांकि पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय की ओर से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम काफी आगे निकल चुका है। परिसीमन की व्यवस्था लागू होने पर वोटर लिस्ट पर भी नए सिरे से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed