फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nagar nigam election allahabad distric

80 वार्ड में ही होगा नगर निगम चुनाव

Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam election allahabad distric
इलाहाबाद
 नगर निकाय चुनाव जून में ही होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा नगर पंचायत के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। इलाहाबाद के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एलाटमेंट भी हो गया है। चुनाव 80 वार्ड के लिए ही होगा। नगर निगम की सीमा में इस बार विस्तार होने नहीं जा रहा।
विज्ञापन


जिस भी नगर निगम की आबादी 10 लाख से अधिक है, वहां वार्ड की संख्या 120 की जानी है। इलाहाबाद में अभी 80 वार्ड हैं। जबकि, शहर की आबादी तकरीबन 17 लाख है। इसके लिए नगर निगम का नए सिरे से परिसीमन कराना था। ऐसे में जून में चुनाव कराने को लेकर आशंका बन गई थी। हालांकि सरकार की तैयारियों के बाद स्पष्ट हो गया है कि चुनाव जून में ही होगा। इसके लिए मई में नोटिफिकेशन की उम्मीद है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद के लिए ईवीएम का एलाटमेंट हो गया है। ईवीएम मध्य प्रदेश तथा अन्य राज्यों से आएंगे। यहां ढाई हजार कंट्रोल यूनिट तथा छह हजार बैलेट यूनिट की जरूरत होगी।
विज्ञापन


झूंसी नगर पंचायत का होगा विस्तार
झूंसी नगर पंचायत का विस्तार किया जाएगा। इसमें चार नए गांव जुड़ जाएंगे। इसका सर्वे कराया जा रहा है। एक सप्ताह में सर्वे कर लिया जाएगा। अफसरों का कहना है कि वार्डों का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा। अभी 12 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने हो जाएगा परिसीमन, आरक्षण का काम
अफसरों का दावा है कि अप्रैल में वार्ड के परिसीमन का काम पूरा जाएगा। इसके बाद वार्ड आरक्षित भी कर दिए जाएंगे। मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया भी अगले महीने पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed