फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nadda fails to prepare election results: UPA fails in coalition

नड्डा ने परखीं चुनाव तैयारियां कहा यूपी में फेल है गठबंधन

Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nadda fails to prepare election results: UPA fails in coalition
nadda - फोटो : प्रयागराज
केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेेट मंत्री और लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के चुनिंदा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट पर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सपा बसपा के गठबंधन पर भी वार किया। कहा कि यूपी में गठबंधन फेल है। पहले चरण में हुए मतदान में प्रदेश की सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी के नगर, यमुनापार, गंगापार के प्रमुख पदाधिकारियों की चुनाव तैयारी संबंधी बैठक करने के बाद संवाददाताओं से हुई अनौपचारिक बातचीत में नड्डा ने कहा कि जनता का पीएम मोदी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से लगातार लोग भाजपा में जुड़ते जा रहे हैं। पश्चिमी यूपी में वर्ष 2014 के मुकाबले कम मत प्रतिशत के सवाल पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी पहले चरण में हुए मतदान में पश्चिमी यूपी की सभी आठ सीट जीत रही है। साथ ही प्रदेश में 74 से ज्यादा सीट जीतने का भी उन्होंने दावा किया। कहा कि पीएम मोदी में लोग सशक्त और विकसित भारत की तस्वीर देख रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके पूर्व जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची बनाई जाए। बूथों पर महिला पुलिस की तैनाती की भी मांग की जाए। घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता जो अपनी बढ़ती उम्र के कारण या व्यक्तिगत कारणों से सक्रिय न हो उनसे संपर्क कर उनका भी सहयोग लिया जाए। बैठक में उन्होंने दिव्य एवं भव्य कुंभ की भी चर्चा की। कहा कि कुंभ में सफाई कर्मियों के सम्मान के विषय को मजबूती से आम लोगों के बीच में रखा जाए। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल से भी अकेले में बातचीत की। दोनों से ही चुनाव तैयारियों के बारे में पूछा। प्रयागराज से अपराह्न तीन बजे वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed