फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nachandi Express delayed due to fault in AC Coach at Prayagraj

नौचंदी एक्सप्रेस में एसी टू कोच में गड़बड़ी, भड़के यात्री

Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
सार

-प्रयागघाट स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन
- ट्रेन में लगाना पड़ा दूसरा एसी कोच

विज्ञापन
Nachandi Express delayed due to fault in AC Coach at Prayagraj
भारतीय रेलवे

विस्तार

प्रयागघाट से सहारनपुर/ मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस केसी टू कोच में गड़बड़ी होने से सोमवार को यात्री भड़क गए। प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन पर इसे लेकर यात्रियों ने खूब हो हल्ला किया। यात्री अड़ गये कि जब तक दूसरा एसी कोच हीं लगाया जाएगा तब तक ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा ।इस आपाधापी में नौचंदी 3 घंटे खड़ी रही। कोच बदलने के बाद ही यात्री शांत हुए। तब कहीं जाकर प्रयाग घाट से नौचंदी रवाना हो सकी।

विज्ञापन


मेरठ /सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागघाट स्टेशन से शाम को 5.20 बजे चलने का समय है । सोमवार को  ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई तो मालूम पङा उसके  ए-2 कोच में कूलिंग नहीं हो रही है। जांच की गई तो मालूम पङा कि एसी कोच का कंप्रेशर काम नहीं कर रहा है। मौके पर एसी ठीक करने के लिये एक टीम को भेजाु गया।
विज्ञापन


टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नही मिली । बाद मे दूसरे  कोच की व्यवस्था की गई। उसे लाकर ट्रेन में लगाया गया। इस आपाधापी में  तीन घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।  ट्रेन शाम को 8.15 बजे प्रयागघाट स्टेशन से रवाना हुई। प्रयागघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एके त्रिपाठी का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेसमें एसी कोच को बदला गया । इसी वजह से ट्रेन लेट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed