{"_id":"6a496afe81eab4e88e02bf48","slug":"mystery-surrounding-mbbs-students-death-persists-investigation-remains-inconclusive-even-after-15-days-allahabad-news-c-3-ald1020-921275-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज बरकरार, 15 दिन बाद भी जांच बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज बरकरार, 15 दिन बाद भी जांच बेनतीजा
विज्ञापन
झलवा स्थित एक निजी कॉलेज में एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत का मामला 15 दिन बाद भी सुलझ नहीं सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते जांच अब भी अधूरी मानी जा रही है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गहन जांच की मांग की है।
20 जून को कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा अचेत हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई थी, जिसके बाद शुरुआती जांच में हत्या की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामला धीमा पड़ गया।
मृतका के पिता अनुराग मिश्रा ने एयरपोर्ट थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे किसी गंभीर बीमारी की जानकारी परिवार को नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही सृष्टि घर से प्रयागराज लौटी थी और उस समय वह सामान्य स्थिति में थी।
विज्ञापन
उधर, एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।