{"_id":"65a5ba1d47db2338bb020586","slug":"muri-express-collides-with-a-stone-placed-on-the-track-saved-from-overturning-allahabad-news-c-3-1-ald1019-299377-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई मूरी एक्सप्रेस, पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई मूरी एक्सप्रेस, पलटने से बची
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मनौरी में नई दिल्ली जा रही मूरी एक्सप्रेस पलटने से बची। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर से टकरा गई। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन अनियंत्रित होते-होते बची। मामले में रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर अनुज सिंह की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। उधर, रेलवे ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।
घटना 14 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे के करीब हुई। अनुज, जो उत्तर मध्य रेलवे के मनौरी रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं, ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संबलपुर उड़ीसा से चलकर नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 18309 मूरी एक्सप्रेस के संंबंध में रविवार को दोपहर 2:45 पर एक सूचना प्राप्त हुई। रेलवे इंजीनियरिंग कंट्रोल विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, छबीलेपुर गांव के पास ट्रेन एक पत्थर के टुकड़े से टकराई है। जांच में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 1.7 मीटर का कंक्रीट बाउंड्री पोस्ट को अप लाइन ट्रैक पर रख गया था। ट्रैक के दोनों ओर टूटे हुए पत्थर के निशान भी पाए गए। पत्थर से टकराने के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इसे नियंत्रित किया। ऐसा न कर पाने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और ट्रेन में सवार यात्रियों के जान-माल की हानि हो सकती थी।
पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पलटाने की साजिश तो नहीं?
इस घटना के सामने आने के बाद यह भी सवाल उठ रहा है कि कहीं यह ट्रेन को पलटाने की कोई साजिश तो नहीं। दरअसल रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट बाउंड्री पोस्ट के पत्थर का मिलने को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में एफआईआर पंजीकृत करा दी गई है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।