फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder to old man in prayagraj

पीटे जा रहे वृद्ध को बचाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 10 Feb 2020 10:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
murder to old man in prayagraj
नवाबगंज के श्रृंगवेरपुर में लकड़ी जलाने को लेकर हुए विवाद में संजय सरोज (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही टाल मालिक ने वारदात को अंजाम दिया। उधर मारपीट में हमलावर पक्ष के भी एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


श्रृंगवेरपुरगांव का रहने वाला संजय पुत्र रामआधार सब्जी की खेती करती था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात आठ बजे के करीब संजय कुछ दोस्तों के साथ घाट के पास बैठा था और लकड़ी जलाकर ताप रहा था। आरोप है कि इसी दौरान घाट के पास ही स्थित टाल के मालिक पप्पू पांडेय व सुरेश पांडेय पहुंच गए। उन्हेें शक था कि संजय ने उनके टाल से लकड़ी निकालकर जलाई और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि झगड़े के दौरान पप्पू के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी जिससे चली गोली सीधे संजय के सीने में लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देख पप्पू भाग निकला जबकि मारपीट में सुरेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचा तो गांव के लोगों के साथ ही परिजन भी जुट गए लेकिन जब तक संजय को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई और सुरेश को भी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव भी आ गए। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई अनोखे लाल की ओर से पप्पू पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed