फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder plot hatched over a month and a half; all four accused met a day before the incident.

प्रयागराज : डेढ़ माह से रची जा रही थी हत्या की साजिश, वारदात से एक दिन पहले मिले चारों आरोपी

Thu, 17 Sep 2026 06:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 06:44 AM IST
सार

पवन की हत्या में कई और भी अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि डेढ़ माह से चल रही पवन की हत्या की योजना की साजिश को अंजाम देने के लिए वारदात से एक दिन पहले चारों आरोपी विनोद यादव, जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव, निहाल अहमद और बृजेश यादव गांव के बाहर एक स्थान पर मिले थे।

विज्ञापन
Murder plot hatched over a month and a half; all four accused met a day before the incident.
पवन यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पवन की हत्या में कई और भी अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि डेढ़ माह से चल रही पवन की हत्या की योजना की साजिश को अंजाम देने के लिए वारदात से एक दिन पहले चारों आरोपी विनोद यादव, जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव, निहाल अहमद और बृजेश यादव गांव के बाहर एक स्थान पर मिले थे। यहां चारों के बीच पवन की हत्या को लेकर बातचीत हुई और अगले दिन वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान यह भी तय किया गया कि पवन को कब और किस तरह निशाना बनाया जाएगा। इसके बाद चारों अपने-अपने ठिकानों पर चले गए और अगले दिन योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि 15 सितंबर को पवन हंडिया कस्बे की ओर गए थे। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया। मौका मिलते ही बाइक पर सबसे पीछे बैठे जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव ने पवन को गोली मार दी। गोली लगने से पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, आरोपियों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू की थी। 
विज्ञापन


लल्ला पर 44, निहाल पर तीन और बृजेश पर दो एफआईआर

पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हंडिया, उतरांव, सैनी, कोखराज, नवाबगंज, शिवकुटी, धूमनगंज और भदोही समेत विभिन्न थानों में 44 एफआईआर हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले शामिल हैं। निहाल अहमद के खिलाफ वाराणसी के सिगरा और भदोही के ज्ञानपुर थाने में तीन और बृजेश यादव के खिलाफ हंडिया थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed