murder : युवक की गला दबाकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला शव, चार दोस्त हिरासत में
घाटमपुर गांव निवासी बासुदेव यादव मुंबई में आटो रिक्शा चलाता है। उसका इकलौता बेटा अनिल कुमार (21) बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला था। घर वालों से बताया था कि वह दोस्तों संग ढाबे पर खाना खाने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरांव थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात अनिल कुमार यादव की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह गांव के पास सड़क किनारे पटरी पर शव मिला तो हड़कंप मच गया। उसके गले पर निशान थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। घरवालों ने उसके चार दोस्तों को नामजद कराया है। उनको हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
घाटमपुर गांव निवासी बासुदेव यादव मुंबई में आटो रिक्शा चलाता है। उसका इकलौता बेटा अनिल कुमार (21) बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला था। घर वालों से बताया था कि वह दोस्तों संग ढाबे पर खाना खाने जा रहा है। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो चिंतित घर वालों ने उसके मोबाइल पर काल की। मोबाइल बंद था। आसपास कई जगहों पर पता किया गया लेकिन अनिल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि अनिल कुमार का शव सड़क के पटरी के किनारे पड़ा हुआ था। इसके बाद उतरांव पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर उतरांव पुलिस, सरायन ममरेज व हंडिया पुलिस पहुंच गई। बाद में सीओ हंडिया व एसपी गंगापार भी मौके पर पहुंच गए। अनिल की हत्या से घर वाले और गांव वाले काफी आक्रोशित थे। वे अनिल के चार दोस्तों पर ही आरोप लगा रहे थे, जिनके साथ वह ढाबे पर खाना खाने गया था। चाचा लाल चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मौके पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी पहुंचा। पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अनिल के गले में चोट के निशान हैं। आसपास उसे घसीटे जाने के भी निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि हत्या कैसे की गई। पुलिस का कहना है कि दिन भर की पूछताछ के बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूछताछ के आधार पर कुछ लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घर वालों में कोहराम, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुई मां
प्रयागराज। अनिल कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बासुदेव तो मुंबई में रहते हैं। घर पर मां रिंपा देवी का वह लाडला था। रिंपा बीती रात उसके लापता होने के बाद से ही काफी परेशान थी। सुबह जब अनिल की हत्या की बात पता चली तो वह रोते रोते बेसुध हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।