{"_id":"5e727bc58ebc3e71195f8953","slug":"murder-history-at-pared-ground-opened-by-police-2-arrested-city-news-ald271348783","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड ग्राउंड पर हुई हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड ग्राउंड पर हुई हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की रात 11 मार्च को परेड ग्राउंड पर लल्लू की पीट पीटकर हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक लल्लू उनके परिवार की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। यह देखकर दोनों ने डंडे और पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी।
परेड ग्राउंड पर 12 मार्च की सुबह एक युवक का शव मिला था। पत्थरों से उसे बुरी तरह उसका सिर कुचला गया था। लोगों ने बताया कि उसकी शिनाख्त लल्लू के रूप में की थी। लल्लू वहीं झोपड़पट्टी में रहकर भीख मांगता था। इंस्पेक्टर कीडगंज शिशुपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजेश उर्फ झगड़ू निवासी फूलपुर वाराणसी और घूरपुर के रहने वाले सूरज को गिरफ्तार कर लिया। राजेश भी पिछले कई सालों से घूरपुर में रहता है। उसके परिवार की एक महिला दारागंज में झोपड़पट्टी में रहती है। होली वाले दिन राजेश और सूरज दोनों उससे मिलने आए थे। उन्होंने महिला को लल्लू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो पहले उसकी डंडे से पिटाई की फिर पत्थर से उसका सिर कूंच दिया।