फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder case disclosure: friendship turned into enmity, partner killed by crushing him with Scorpio

खुलासा : हत्याकांड का खुलासा: दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, स्कॉर्पियो से कुचलकर कर साथी को मार डाला

Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
सार

मोहरब गांव निवासी प्रतीक सरोज उर्फ मोनू सरोज की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस घटना के नामजद अभियुक्तों विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।।

विज्ञापन
Murder case disclosure: friendship turned into enmity, partner killed by crushing him with Scorpio
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहरब गांव निवासी प्रतीक सरोज उर्फ मोनू सरोज की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस घटना के नामजद अभियुक्तों विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।। बता दें कि प्रतीक उर्फ मोनू सरोज निवासी 30 अप्रैल की साथियों के साथ दावत में गया था। आधी रात आनापुर रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दिया। घटना की खबर गांव पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। मृतक के पिता भीम सिंह सरोज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपी रामेश्वर सरोज, विनोद व राजेश सरोज निवासी बरना थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को कुछ ही घंटे में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए इसका कोई अंदाज़ नहीं।घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी तथा मृतक के बीच गहरी दोस्ती थी। घटना की रात सभी दावत में शामिल थे। किसी बात को लेकर मृतक प्रतीक व आरोपियों के बीच अनबन हो गई। नशे के लती आरोपी मृतक के घर पहुंचे और गालियां दी। जिसके बाद घटना की रात मृतक तथा आरोपियों के बीच कई जगहों पर विवाद हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि रात्रि करीब 2 बजे स्कॉर्पियो सवार रामेश्वर सरोज ने प्रतीक को आनापुर रेलवे फाटक के पास कुचल दिया। प्रतीक की मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त स्कॉर्पियो में विनोद व राजेश भी मौजूद थे। हालांकि परिजनों ने प्रतीक की हत्या चाकू के हमले से बताया गया। पुलिस ने बताया कि प्रतीक की मौत वाहन के कुचलना से हुई। पुलिस हत्यारोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज कुशवाहा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed