{"_id":"69f48acc86a8103ce80b7d16","slug":"murder-accused-absconds-from-srn-hospital-second-incident-in-nine-days-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसआरएन अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार, नौ दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसआरएन अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार, नौ दिन में दूसरी घटना
Fri, 01 May 2026 04:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 May 2026 04:43 PM IST
सार
स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के थाना अंतू क्षेत्र चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल से कैदी भागा।
- फोटो : एआई।
विस्तार
स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के थाना अंतू क्षेत्र चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा के रूप में हुई है। उसे दो सिपाहियों की निगरानी में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
आरोपी को अपने सात साल के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह प्रतापगढ़ जिला कारागार में सजा काट रहा था। बृहस्पतिवार को उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। डीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि आरोपी बाबू लाल वर्मा की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बच्ची से यौन शोषण का आरोपी हुआ था फरार
21 अप्रैल को भी एक आरोपी एसआरएन से फरार हो चुका है। जिला कारागार प्रतापगढ़ से सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार उक्त आरोपी को लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आए थे। तभी शाम 6:15 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत दोनों सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज की है। 25 अप्रैल को आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।