{"_id":"69d2c47f8188b0ada50e99f2","slug":"munshi-a-cyclist-was-crushed-to-death-by-a-dumper-allahabad-news-c-407-1-nan1015-13314-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: साइकिल सवार मुंशी को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: साइकिल सवार मुंशी को डंपर ने कुचला, मौत
Mon, 06 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के कुशगड़ गांव के पास डंपर से मुंशी की मौत के बाद करछना कोहडारघाट जाम लगने प
तहसील क्षेत्र में नो-एंट्री के बावजूद तेज रफ्तार डंपरों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात करीब आठ बजे हादसे में भट्ठे से साइकिल पर घर लौट रहे मुंशी को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बरांव बोधा का पुरा निवासी उमाशंकर कोटार्य उर्फ लालजी (55) पुत्र रामनिहोर नरैना गांव स्थित एक भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। रविवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुशगढ़ गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचलते हुए निकल गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी निर्मला, तीन बेटे प्रदीप, संदीप, रंजीत और दो बेटियां प्रतिमा व रंजना हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक की एक बेटी की शादी अगले महीने तय थी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि फरार डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।