फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal Corporation will now run women polytechnic parking on SP Marg

एसपी मार्ग पर महिला पालीटेक्निक पार्किंग अब नगर निगम चलाएगा

Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will now run women polytechnic parking on SP Marg
प्रयागराज। सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था का काम पिछड़ गया है। यहां महिला पालिटेक्निक परिसर में पार्किंग संचालन के लिए ठेकेदार तैयार नहीं हैं। तीन बार जारी टेंडरों में सिर्फ एक कंपनी शामिल हुई, जिससे उसे निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को पार्किंग स्थल की नीलामी में एक भी ठेकेदार नहीं आया, अफसर खाली बैठे रहे। एसपी मार्ग पर पार्किंग का संचालन अब नगर निगम करेगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश और व्यापार मंडल सिविल लाइंस के अनुरोध पर प्रशासन ने नगर निगम को एसपी मार्ग पर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह मुहैया कराई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक निजी भवन स्वामी को भी पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने महिला पालिटेक्निक परिसर में वाहन पार्किंग के लिए स्टैंड संचालित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की। नवंबर से दिसंबर के बीच स्टैंड के लिए तीन बार टेंडर जारी किए गए। 11 नवंबर, 30 नवंबर और 11 दिसंबर को जारी टेंडरों में सिर्फ एक बार एक कंपनी टेंडर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तो हद ही हो गई। एसपी मार्ग पर पार्किंग के टेंडर में विफलता के बाद नगर निगम ने नजूल विभाग में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई। छह घंटे में एक भी ठेकेदार सामने नहीं आया। मौखिक रूप से बात करने वाले एक ठेकेदार ने जनवरी से मार्च तक के लिए पार्किंग ठेके के लिए सिर्फ 65 हजार रुपये देने की बात कही। औपचारिकताओं के बाद नीलामी प्रक्रिया भी पार्किंग शुरू कराने में विफल रही।
नजूल प्रभारी के मुताबिक अब एसपी मार्ग पर पार्किंग का काम नगर निगम कर्मचारियों से कराएगा। मार्च से एक साल के लिए नए टेंडर जनवरी में जारी किए जाएंगे। एक जनवरी से नगर निगम महिला पालिटेक्निक परिसर में पार्किंग शुल्क वसूल कराएगा।

एमजी मार्ग की दरें होंगी प्रभावी
एसपी मार्ग पर महिला पालिटेक्निक परिसर में अभी तक नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था एक जनवरी से समाप्त हो जाएगी। यहां एमजी मार्ग पर वसूल की जा रहीं पार्किंग शुल्क की दरें ही लागू होंगी। बाइक, स्कूटी के लिए पहले चार घंटे के लिए दस रुपये और चार पहिया वाहनों से बीस रुपये वसूल किए जाएंगे। फिलहाल यह काम नगर निगम के कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed