फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   municipal corporation claim financial assistance sent to the account of 14534 workers

नगर निगम का दावा, 14534 दैनिक श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी आर्थिक सहायता

Tue, 14 Apr 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation claim financial assistance sent to the account of 14534 workers
नगर निगम की संस्तुति पर शासन ने 14534 दैनिक श्रामिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी है। यह दावा नगर आयुक्त रवि रंजन का है। उन्होंने यह नहीं बताया कि कि पटरी के 13800 दुकानदारों में कितनों तक यह सहायता पहुंची है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के मुताबिक शहरी क्षेत्र में पंजीकृत और अपंजीकृत पटरी के दुकानदार, रिक्शा,इक्का, तांगा चालक, दिहाड़ी मजदूर, पल्लेदार, ठेला, खोमचा लगाने वालों के साथ अन्य दैनिक कार्य करने वाले मजदूरों को खाते में आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक हजार रुपये भेजे गए हैं। नगर निगम के अफसरों ने कुछ पटरी के दुकानदारों को आननफानन में आर्थिक सहायता तो मुहैया करा दी, लेकिन अधिकतर अभी सहायता की आस लगाए भटकने को मजबूर हैं। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित के साथ आजाद हाकर स्ट्रीट वेंडर यूनियन के महामंत्री रवि द्विवेदी ने सभी 13800 स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं उन पांच हजार पटरी के दुकानदारों को भी सहायता देने की गुहार लगाई गई है, जिनकी सूची तो बनी है, लेकिन लाल पर्ची नहीं काटी गई है। यह सूची नगर आयुक्त को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed